• Free Online Video Chat with Strangers

    Meet new people instantly on Lookchup, a free random video chat app for Free Online video chat with strangers

  • Lookchup App

    Lookchup App is a latest free chat online app download for worldwide chat room lovers who like random chatting.Just one click to start chatting.

  • Free Live Webcam Chat

    Try to Free Online Chat Rooms India with people on Lookchup. Talking to stranger is a great way to spend your time, talking with new people in a chat room can help you boost and verify your ideas.

Showing posts with label chandrayaan-2. Show all posts
Showing posts with label chandrayaan-2. Show all posts

Saturday 7 September 2019

Chandrayaan 2: क्या विक्रम लैंडर चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया? जानिए लैंडिंग के दौरान क्‍या-क्‍या हुआ..

भारत के चंद्र मिशन को शनिवार तड़के उस समय झटका लगा, जब लैंडर विक्रम से चंद्रमा के सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया. इसके साथ ही 978 करोड़ रुपये लागत वाले चंद्रयान-2 मिशन का भविष्य अंधेरे में झूल गया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने संपर्क टूटने की घोषणा करते हुए कहा कि चंद्रमा की सतह से 2.1 किमी पहले तक लैंडर का प्रदर्शन योजना के अनुरूप था. उन्होंने कहा कि उसके बाद उसका संपर्क टूट गया. इसरो ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "यह मिशन कंट्रोल सेंटर है. विक्रम लैंडर योजना अनुरूप उतर रहा था और गंतव्य से 2.1 किलोमीटर पहले तक उसका प्रदर्शन सामान्य था. उसके बाद लैंडर का संपर्क जमीन पर स्थित केंद्र से टूट गया. डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है."


लैंडर विक्रम की लैंडिंग से जुड़ी खास बातें

  • शनिवार तड़के लगभग 1.38 बजे जब 30 किलोमीटर की ऊंचाई से 1,680 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से 1,471 किलोग्राम का विक्रम चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ना शुरू किया, तब सबकुछ ठीक था.

  • इसरो के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क केंद्र के स्क्रीन पर देखा गया कि विक्रम अपने निर्धारित पथ से थोड़ा हट गया और उसके बाद संपर्क टूट गया.

  • लैंडर बड़े ही आराम से नीचे उतर रहा था, और इसरो के अधिकारी नियमित अंतराल पर खुशी जाहिर कर रहे थे.

  • लैंडर ने सफलतापूर्वक अपना रफ ब्रेक्रिंग चरण को पूरा किया और यह अच्छी गति से सतह की ओर बढ़ रहा था.

  • इसरो के एक वैज्ञानिक के अनुसार, लैंडर का नियंत्रण उस समय समाप्त हो गया होगा, जब नीचे उतरते समय उसके थ्रस्टर्स को बंद किया गया होगा और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया होगा, जिसके कारण संपर्क टूट गया.

  • हालांकि 978 करोड़ रुपये लागत वाले चंद्रयान-2 मिशन का सबकुछ समाप्त नहीं हुआ है. इसरो के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने के अनुरोध के साथ को बताया, "मिशन का सिर्फ पांच प्रतिशत -लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर- नुकसान हुआ है, जबकि बाकी 95 प्रतिशत -चंद्रयान-2 ऑर्बिटर- अभी भी चंद्रमा का सफलतापूर्वक चक्कर काट रहा है."

  • एक साल मिशन अवधि वाला ऑर्बिटर चंद्रमा की कई तस्वीरें लेकर इसरो को भेज सकता है. अधिकारी ने कहा कि ऑर्बिटर लैंडर की तस्वीरें भी लेकर भेज सकता है, जिससे उसकी स्थिति के बारे में पता चल सकता है.

  • चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान में तीन खंड हैं -ऑर्बिटर (2,379 किलोग्राम, आठ पेलोड), विक्रम (1,471 किलोग्राम, चार पेलोट) और प्रज्ञान (27 किलोग्राम, दो पेलोड). विक्रम दो सितंबर को आर्बिटर से अलग हो गया था.

  • चंद्रयान-2 को इसके पहले 22 जुलाई को भारत के हेवी रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हिकल-मार्क 3 (जीएसएलवी एमके 3) के जरिए अंतरिक्ष में लॉन्‍च किया गया था.

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदास इसरो के वैज्ञानिकों से कहा कि साहसी बनें. मोदी ने आईएटीआरएसी के नियंत्रण कक्ष में वैज्ञानिकों के साथ बातचीत में कहा, "आपने अभी तक जो हासिल किया है, वह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है."

Friday 6 September 2019

चंद्रयान-2 मिशन लाइव अपडेट्स: चांद के अनदेखे दक्षिणी ध्रुव हिस्से पर उतरेगा चंद्रयान-2, अंतिम 15 मिनट होंगे बेहद अहम

चंद्रयान-2 मिशन लाइव अपडेट्स: चंद्रयान-2 का लैंडर ‘विक्रम’ शनिवार तड़के चांद की सतह पर ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए तैयार है। अंतरिक्ष में भारत का पहला मिशन बैलगाड़ी से चलकर आज जहां पहुंचा इसका सपना हमारे वैज्ञानिकों ने कई दशकों पहले देखा था। कुल 978 करोड़ की लागत वाला Chandrayaan-2 जब चांद की ज़मीन पर उतरेगा तो वो सपना हकीकत में बदल जाएगा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चंद्रयान-2 की लैंडिंग के वक्त इसरो में मौजूद रहेंगे। 


ये इतिहास बनना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि चांद की सतह पर उतरने में जो पंद्रह मिनट लगेगा वो बेहद अहम है। 7 सितंबर की रात के 1.40 बजे विक्रम का पावर सिस्टम एक्टिवेट हो जाएगा। विक्रम चांद की सतह के बिल्कुल सीध में होगा। विक्रम अपने ऑनबोर्ड कैमरा से चांद के सतह की तस्वीरें लेना शुरू करेगा। विक्रम अपनी खींची तस्वीरों को धरती से लेकर आई चांद के सतह की दूसरी तस्वीरों से मिलान करके ये पता करने की कोशिश करेगा की लैंडिंग की सही जगह कौन सी होगी।

Read Also: How To Make a Birthday Card for Husband?

पूरी कोशिश चंद्रयान को उस जगह पर उतारने की होगी जहां की सतह 12 डिग्री से ज्यादा उबड़-खाबड़ न हो ताकि यान में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। एक बार विक्रम लैंडिंग की जगह की पहचान कर लेगा, उसके बाद सॉफ्ट लैंडिंग की तैयारी होगी। इसमें करीब 15 मिनट लगेंगे। यही 15 मिनट मिशन की कामयाबी का इतिहास लिखेंगे।
आखिरी 15 मिनट के दौरान 1 बजकर 40 मिनट पर लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर दो क्रेटरों के सीध में पहुंचेगा और यहां से लैंडिंग के लिए अपनी यात्रा शुरू करेगा। उस वक्त चांद की सतह से लैंडर की ऊंचाई सिर्फ 30 किलोमीटर होगी। 30 किलोमीटर की दूरी जब 7.4 किलोमीटर की होगी तब लैंडर की गति धीमी की जाएगी। 5.5 किलोमीटर पर पहुंचने के बाद लैंडर के दो इंजन बंद कर दिए जाएंगे।
इसके बाद 400 मीटर की ऊंचाई तक विक्रम 45 डिग्री के कोण पर झुका रहेगा और 12 सेकेंड तक मंडराता रहेगा। 100 मीटर तक पहुंचने पर विक्रम लैंडर 22 सेकेंड तक मंडराता रहेगा। 100 मीटर से लैंडर की यात्रा फिर 10 मीटर पर आकर रुक जाएगी। 10 मीटर की ऊंचाई से लैंडर 4 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचेगा और सिर्फ 1 इंजन के सहारे चांद की धरती पर 1 बजकर 55 मिनट पर उतरेगा।
इस पूरी प्रकिया को सॉफ्ट लैडिंग का नाम दिया गया है। ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ इस मिशन का सबसे मुश्किल पल है और ये इसरो वैज्ञानिकों के ‘दिलों की धड़कनों’ को रोक देने वाला है। चांद पर उतरने के 15 मिनट बाद विक्रम लैंडर पहली तस्वीर भेजेगा और चांद पर उतरने के 4 घंटे बाद लैंडर से रोवर निकलेगा।

Tuesday 3 September 2019

Chandrayaan-2: ISRO Completes De-Orbital Operation of Moon Lander Vikram

India's first moon lander - Vikram - on Tuesday got nearer to the Moon with the Indian 
space agency successfully completing the first of the two de-orbital operations.

According to the Indian Space Research Organisation (ISRO), the de-orbital operation 
began at 8:50am as planned. Using the onboard propulsion system for 4 seconds the 
operation was carried out successfully.



The orbit of Vikram Lander is 104 km x 128 km.

The Chandrayaan-2 Orbiter continues to orbit the Moon in the existing orbit and both
 the Orbiter and Lander are healthy.

The next de-orbiting operation is scheduled on Wednesday between 3:30am-4:30am.
On Monday afternoon, Vikram got separated from its mother spacecraft Chandrayaan-2.
Vikram is scheduled to land on the south polar region of the moon on September 7
 between 1:30am to 2.30am.

After the moon touchdown by Vikram, the rover - Pragyan will roll down from the former 
to carry out the research for which it was designed.


Meanwhile, the Orbiter continues to fly around the moon.

On July 22, the Rs. 978-crore Chandrayaan-2 was launched into space by India's 
heavy lift rocket Geosynchronous Satellite Launch Vehicle-Mark III (GSLV Mk III) 
in a text book style launch.
Originally Published By Gadgets.ndtv